पत्रकार संघ महासमुंद अध्यक्ष छायाकांत भट्ट की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात

पत्रकार संघ महासमुंद जिला अध्यक्ष छायाकांत भट्ट (आयुष) ने कल रायपुर स्थित माननीय उपमुख्यमंत्री एवं गृह तथा पंचायत मंत्री विजय शर्मा से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भट्ट ने पत्रकार संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की और महासमुंद ज़िले, विशेष रूप से सरायपाली क्षेत्र से संबंधित जनहित के कुछ प्रमुख मुद्दों पर उपमुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

माननीय विजय शर्मा ने इन सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, संगठन को सकारात्मक सहयोग का भरोसा देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। इस भेंट के दौरान सरायपाली आगमन हेतु श्री भट्ट ने माननीय उपमुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण भी सौंपा, जिसे उपमुख्यमंत्री ने ससम्मान स्वीकार किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।