पाटन दौरे पर रहे भिलाई जिलाध्यक्ष ने नगर पंचायत पाटन की पेयजल व्यवस्था पर उठाया सवाल
पाटन Durg : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष श्री राहुल वर्मा पिछले दिनों पाटन दौरे पर थे उन्होंने सुबह-सुबह पाटन के कुछ वार्डों में भ्रमण किया एवं परिचितों व आम लोगों से हालचाल जाना। वही बहुतायत लोगों ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने की बात कही।
नगर पंचायत पाटन द्वारा पानी टंकियां के माध्यम से वितरित पानी को कई घरो में जाकर देखा तो हैरान रह गए पानी में हल्का पीलापन है अब जानने वाली बात यह है कि पानी की यह स्थिति टंकीयों में सफाई के आभाव के कारण है या फिल्टर में परेशानी के कारण ?
वही JCP भिलाई जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा पानी की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बरसात लगते ही कई जगह से डायरिया की खबरें मिल रही है ऐसी स्थिति में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से बीमारियों को न्योता दिया जा रहा है. बीमारी फैल जाने की स्थिति में कुर्सी पर बैठे कई लोग अस्पताल में फल-फूल वितरित करने व अन्य प्रकार के सहयोग करने का स्वांग रचते हैं. परंतु परेशानी भरी स्थिति निर्मित ना हो इस पर ध्यान नहीं देते? , उन्होंने आगे कहा कि बहुत जल्द “जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी” की पूरी टीम मीडिया की उपस्थिति में पाटन नगर पंचायत सहित दुर्ग जिले के सभी जगहों का जायजा लेंगे व संबंधित अधिकारियों से निवारण हेतु चर्चा किया जाएगा।
CMO हेमंत वर्मा नगर पंचायत पाटन
वही पत्रकार संतोष देवांगन द्वारा उक्त विषय में पूछने पर नगर पंचायत पाटन के CMO श्री हेमंत वर्मा ने बताया की नगर पंचायत पाटन में किसी भी प्रकार से पीने के पानी में कोई अशुद्धियाँ नहीं है. हमारे यहाँ हर महीने पानी टंकी की सफाई की जाती है और पानी की जांच भी।




