पाटन : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में तथा डॉ. बी. कठौतिया बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में नसबंदी पखवाड़ा थिरेटर का शुभारंभ नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले के करकमलों द्वारा किया गया ।
आपको बता दें कि “छोटे परिवार के खुशियाँ अपार…. बड़े परिवार के झंझट हजार….” यह नसबंदी पखवाड़ा 11 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा। इस पखवाड़ा दौरान ब्लॉक के महिला एवं पुरुष अपना नसबंदी करा सकता है जो पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, सभापति श्री केवल चंद देवांगन, पार्षदगण श्री चन्दप्रकाश देवांगन, श्री लोकेश पटेल भाजपा कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के सर्जन श्री दीपक कश्यप, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी श्री बीएल वर्मा, चंद्रकांता साहू, बीपीएम पूनम साहू, के. के. वर्मा, प्रभारी अनीता भारद्वाज, स्टॉफ नर्स Nodle-IDSP/Nodal Femily Planning, Counceltant FP, Superviser, ANM, इत्यादि की उपस्थित में आज से जनसंख्या स्थिरिकरण के तहत पुरुष एवं महिला नसबंदी का कार्य प्रारम्भ हुआ।




