राजनांदगांव।*
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के सत्र 2025-26 अंतर्गत रीज़न-7 की बहुप्रतीक्षित रीज़न कॉन्फ्रेंस का आयोजन 29 अप्रैल 2026 बुधवार को राजनांदगांव स्थित अग्रसेन भवन (बस स्टैंड के पास) में किया जाएगा। यह भव्य आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा जिसमें सेवा, नेतृत्व, सम्मान और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की मेजबानी लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर शहर सहित पूरे रीज़न में उत्साह का माहौल है और विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस वर्ष की कॉन्फ्रेंस का विशेष थीम प्रतिबिंब से उत्कृष्टता की ओर रखा गया है जो संगठन के विकास, सेवा कार्यों की गुणवत्ता और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देने का संदेश देगा। रीज़न-7 चेयरमैन MJF ला. राजकुमार शर्मा एवं जोन चेयरमैन शारदा तिवारी के नेतृत्व में आयोजन को विशेष रूप दिया गया है। वहीं लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के अध्यक्ष MJF ला. अमित खंडेलवाल आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सम्मेलन में प्रतिभागियों के लिए अनेक रोचक और प्रेरणादायक गतिविधियाँ रखी गई हैं जिनमें प्रमुख रूप से आकर्षक वेलकम किट, आतिशबाजी एवं ढोल-धमाका से स्वागत, लकी ड्रा, बैनर प्रेजेंटेशन, अवॉर्ड समारोह, स्क्रैप बुक एवं फोटो एलबम प्रतियोगिता, सर्वाधिक पंजीयन पर विशेष पुरस्कार भरपूर मनोरंजन एवं ढेर सारे ईनाम, उपस्थित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह। आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार, लंच एवं हाई टी की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। वहीं होम क्लब सदस्यों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी सदस्यों के लिए सफेद रंग का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है जिससे आयोजन में अनुशासन और एकरूपता का सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा। राजनांदगांव सहित दुर्ग, पिनाकल, सुवर्णा, प्लेटिनम एवं अन्य क्लबों के सदस्यों में कॉन्फ्रेंस को लेकर भारी उत्साह है। आयोजन समिति का कहना है कि यह सम्मेलन सेवा भावना, आपसी समन्वय और संगठन की मजबूती का नया अध्याय साबित होगा। अध्यक्ष MJF ला. अमित खंडेलवाल, सचिव ला. मयंक शर्मा, कोषाध्यक्ष ला. सुरेश शर्मा सहित पूरी आयोजन समिति ने सभी आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट 




