Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रेस्टोरेंट के बाहर किया मारपीट, गोलीकांड के आरोपी रोहित तोमर के विरुद्ध हुआ FIR दर्ज

रायपुर : राजधानी के VIP रोड पर स्थित ओमाया गार्डन LOD रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमे पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से रोहित तोमर और उसके प्राइवेट बाउंसरों ने प्रॉपर्टी डीलर की लाठी-डंडों और पंच से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच कर दी है। आपको यह बता दें कि रोहत तोमर हाइपर क्लब में गोलीकांड का भी आरोपी है।

पीड़ित सड्ढू कैपिटल सिटी फेस-01 निवासी दशमीत चावला उर्फ निक्की ने रोहित तोमर पर जानलेवा हमला किया। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का यह कहना है, कि वह 31 मई 2025 की रात अपने दोस्त हरीश बेलानी के साथ खाना खाने L.O.D. रेस्टोरेंट गया हुआ था। रात करीब 12:15 बजे जब वह बाहर निकल रहा था। तभी रोहित तोमर ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर रोहित ने पीड़ित के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित दशमीत यह ने बताया कि रोहित तोमर पास पड़े एक डंडे से उस पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मौके पर मौजूद रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने डंडा छीनकर बीच-बचाव किया। जिसके बावजूद रोहित के साथ मौजूद प्राइवेट बाउंसरों ने पीड़ित को पकड़ लिया और रोहित ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट से उसके चेहरे और कंधे पर चोटें आई है। इस घटना की जानकारी जब पीड़ित ने अपने बड़े भाई दलजीत चावला को फोन पर दी तो रोहित तोमर ने उन्हें भी मोबाइल पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने यह बताया कि घटना के समय रेस्टोरेंट से निकलने वाले कई लोग मौजूद थे। जिन्होंने पूरी घटना देखी और सुनी यही। L.O.D. रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने हस्तक्षेप कर हालात को संभाला। पीड़ित ने पुलिस से इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी रोहित तोमर से पूछताछ किए जाने की संभावना है। यह पूरा मामला तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version