आबकारी विभाग बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह भाटिया के घर से 12.600 बल्क लीटर देशी शराब जब्त

* राजनांदगांव आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अमृतपाल सिंह भाटिया के बागनदी घर से 12.600 बल्क लीटर अवैध देशी शराब जब्त, अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई…
* महाराष्ट्र राज्य निर्मित 12.600 बल्क लीटर देशी दारू संत्री जप्त…

राजनांदगांव :  21 अप्रैल 2026 को  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

खनिजों का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते 3 वाहन और 1 जेसीबी जप्त


प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा बागनदी थाना अंतर्गत अमृत पाल सिंह भाटिया के बागनदी रिहायशी मकान से 140 नग प्रत्येक 90 एमएल कुल मात्रा 12.600 बल्क लीटर देशी दारू संत्री महाराष्ट्र राज्य निर्मित जप्त किया गया।

बोर खनन के नाम पर जरूरतमंदों से खुलेआम लूट, राज्य सरकार को भी करोड़ों का नुकसान


आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री राजकुमार कुर्रे, मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह सहित श्री अनिल सिन्हा, श्री मनीष शामिल थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।