ईओडब्ल्यू की टीम ने सीएमओ को किया गिरफ्तार, करोड़ो रुपय के घोटाले का आरोप

रायपुर : ईडी के बाद ईओडब्ल्यू ने दो महीने पहले ही गठित सक्ती जिले में कार्रवाई की है। जिले के अड़भार पंचायत का तात्कालिक सीएमओ राजेश चंद्र त्रिवेदी को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया गया है। रायगढ़ से सीएमओ त्रिवेदी को गिरफ्तार किया गया है। 2 करोड़ 34 लाख के घोटाले के चलते एफआईआर दर्ज हुई थी।

पेंशन प्रकरण, नाली निर्माण सहित 16 बिन्दुओ पर जांच हुई थी। आरोपी सीएमओ वर्तमान में रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर पंचायत में सीएमओ के पद पर पदस्थ हैं। आपको बता दे की यह कार्रवाई बिलासपुर ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने की है। एक जांच का सामना कर रहे सीएमओ को फील्ड पोस्टिंग करने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।