इंजीनियर की बेटी ने की खुदखुशी, मिला सुसाइड नोट

दुर्ग : दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत पीजी में रह रही PAT की तैयारी करने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। बता दे की छात्रा के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जैसे ही पुलिस को पता चला की यह मामला प्रेम प्रसंग का है, उसका फोन खंगाला। फोन फिंगर लॉक था। फंदे पर झूल रहे छात्रा के शव के फिंगर से मोबाइल अनलॉक किया तो वाट्सअप पॉसवर्ड लॉक था।

गैलरी में गए तो वो भी लॉक था। इतने सारे लॉक देख पुलिस परेशान हो गई। अब मोबाइल को खोलने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि कल शनिवार देर शाम उन्हें जानकारी मिली कि एक लड़की ने फांसी लगा ली है। वह पद्मनाभपुर में आदित्य इंटरप्राइजेस और दिव्य इंटरप्राइजेस के ऊपर की मंजिल में पीजी में रहती थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की लड़की का शव कमरे में लगे पंखे से झूल रहा है। उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया था।

पुलिस की जांच करने पर लड़की की पहचान खुशबू नेताम (18वर्ष) के रूप में हुई। वह दल्ली राजहरा की रहने वाली है। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी और उन्हें बुलवाया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।