संतोष देवांगन, पाटन : आज दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा थाना रानीतराई का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव एवं एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर पाटन, एवं रानीतराई के थाना प्रभारी श्री ए के देवांगन की उपस्थिति में थाना स्टाफ द्वारा सलामी देकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ से चर्चा कर उनकी समस्या से अवगत हुये।
आपको बता दे की थाना रानीतराई के माल खाना पुरुष एवं महिला बंदी गिरीह थाना भवन का निरीक्षण किये इस दौरान थाना की साफ सफाई से देखकर प्रसन्नता जहीर किये साथ ही थाना के रजिस्टारों का भी निरीक्षण किये। साथ ही वार्षिक निरीक्षण दौरान उपस्थित थाना क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठकर क्षेत्र के सम्बन्ध में जानकारी लिये उपस्थित जनप्रतिनिधि दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव को अपने बीच पाकर जनता और पुलिस ने बीच की दूरी को कम करने इस अभिनव पहल की प्रशंसा किये।
दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में लगातार किये जा रहे अच्छे कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय को बधाई दिये थाना में TI श्री एनू देवांगन द्वारा भोजन की व्यवस्था किये जाने से उपस्थित जन प्रतिनिधयों व पत्रकारों के साथ दुर्ग पुलिस अधीक्षक व पाटन एसडीओपी ने भोजन ग्रहण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सलामी गार्ड को 500 रूपये का ईनाम महिला आरक्षक किरण सोनकर को रीडर कार्य हेतु 500 रूपये का नगद ईनाम एवं थाने का रख रखाव साफ सफाई क्षेत्र में दुरूस्त कानून व्यवस्था रखने के लिये थाना प्रभारी श्री ऐनु कुमार देवांगन को 1 हजार रूपये का नगद ईनाम देने की घोषणा किये।

थाना वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन थाना रानीतराई स्टाफ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सभापति जनपद पंचायत पाटन रमन टिकरिहा, सरपंच रानीतराई निर्मल जैन, असोगा सरपंच अशोक रिंगवानी, तेलीगुण्डरा सरपंच मनीष पटेल, प्रेस क्लब पाटन इलेक्ट्रानिक मीडिया के अध्यक्ष संतोष देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण व पत्रकारगण उपस्थित रहें।




