दुर्ग पुलिस खोज निकाला 101 नग गुम मोबाईल, संबंधितो को किया जा रहा है गुम मोबाईल का वितरण ….
दुर्ग/संतोष देवांगन : जिले में हाट बाजारो और अन्य सार्वजनिक जगहों पर से गुम/चोरी हुई मोबाईल के संबंध में लगातार मोबाईल मालिकों द्वारा नजदीकी थानो में मोबाईल गुम/चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही थी।
जिससे पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग श्री आनंद छाबड़ा (भा.पु.से) के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डॉ अभिषेक पल्लव (भा.पु. से ) को गुम मोबाईलो की पतासाजी कर प्रार्थियों के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे।……शेष नीचे 👇👇👇
वही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2022 2023 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर अथक मेहनत एवं लगन से एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा
दुर्ग, भिलाई, राजनांदगॉव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 101 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमती तकरीबन 12 लाख रूपये का बरामद किया गया। जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत् सुचना दे कर उनके गुम/चोरी हुए मोबाईल का वितरण किया जा रहा है।……शेष नीचे 👇👇👇
उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर
दुर्ग पुलिस के सोशल एकाउन्ट ( फेसबुक, इन्सटाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद मोबाईल के IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट कार्यालय सेक्टर 3 से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है ।……शेष नीचे 👇👇👇
देखे अपनी गुम मोबाईल…..नीचे 👇👇👇 … मोबाईलों की विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है ।




