जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में दुर्ग में फूटा कांग्रेस का आक्रोश, मोदी का पुतला दहन

* जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस एवं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन….
* पुलिस से हल्की झड़प के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जलाने में रहे सफल…
* नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर बवाल, दुर्ग में कैंडल मार्च निकाल हरिका राव नायडू को दी श्रद्धांजलि…
* छत्तीसगढ़ की बेटी छात्रा हरिका राव नायडू को कैंडल मार्च निकालकर भी दिया श्रद्धांजलि, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेसी…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के संयुक्त तत्वावधान में आज राजेन्द्र पार्क चौक, दुर्ग में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र समुदाय के समर्थन में चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े जाने तथा कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि देशभर में छात्र-छात्राएं लगातार निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज़ सुनने के बजाय दमन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों और भविष्य को लेकर गहरी निराशा के बीच देश के विभिन्न हिस्सों से छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। कांग्रेस ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित अनेक सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा की दस वर्षों में देश मे 152 बार पेपर लीक हुआ है लेकिन सजा किसी को नही मिला। इस घटना से देश के 7.5 करोड़ स्टूडेंट और उनके परिवार प्रभावित हुवे। 1.4 लाख करोड़ रुपये देश का शिक्षा बजट है, नीट का खर्च देश के शिक्षा बजट से भी ज्यादा है लेकिन जनता का पैसा बर्बाद करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्ष मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मजा आ रहा है।

“देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर है। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं और कथित पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों छात्र-छात्राओं का विश्वास तोड़ा है। दुखद बात यह है कि निराशा के माहौल में देश के विभिन्न हिस्सों से छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन केंद्र सरकार अब भी संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है।

“नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेताओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ना और उन्हें गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है।

श्री ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि दिल्ली पुलिस देश के गृहमंत्री अमित शाह के अधीन आते है उनको देशवासियों को बताना चाहिए कि बेकसूर छात्र छात्राओं पर बेरहमी से लाठी चार्ज करने की ऐसी क्या स्थिति आ गई थी लेकिन सरकार अपना मुंह तक खोलने को तैयार नही है। इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज़ सुनने के बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रही है।”

दुर्ग में जब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने पहुंचे, तब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प एवं धक्का-मुक्की भी हुई और कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई।

इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर डटे रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने में सफल रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने कहा कि “छात्रों के भविष्य की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं की आवाज़ को दबाने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। “कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

हम मांग करते हैं कि नीट पेपर लीक सहित सभी परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए, छात्रों को न्याय दिया जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक देश के युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता।

पुतला दहन कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेसजनों ने राजेन्द्र पार्क चौक से संविधान चौक तक कैंडल मार्च निकालकर जगदलपुर की होनहार छात्रा स्व. सुश्री हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेसजनों ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में देश के शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे की मांग पर अड़े हुवे है।

इस दौरान राजीव गुप्ता, आर एन वर्मा, शमशीर कुरैशी, संजय कोहले, लक्ष्मी साहू, रायसिंह धीकोला, जामवंत गजपाल, अय्यूब खान, हरीश ठाकुर, राम सुर्यवंशी, ज्वाला साहू, अरुण साहू, अघनु पाल, श्रवण साहू, देवेंद्र देशमुख, शिवकुमार वर्मा, नासिर खोखर, कमलेश साहू, संतोष बाफना, योगिता चंद्राकर, दुर्गा गजभे, संगीता ठाकुर, उषा सोने, नागमणि साहू, पोषण साहू, अल्ताफ अहमद, आनंद कपूर ताम्रकार, अजय शर्मा, गुरदीप सिंह भाटिया, अनूप वर्मा, संगीत सोरी, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, धर्मेंद्र बंजारे, जितेंद्र वर्मा, प्रेमलता साहू, हेमा साहू, नीकिता मिलिंद, युगल साहू, अरुण गौतम, गजानंद साहू, वीरेंद्र साहू, अली असगर, डब्बू दिल्लीवार, सुनीत घोष, पालेश्वर ठाकुर, श्यामाचरण मनहर, जयप्रकाश साहू, स्नेहा डहरिया, धरम बर्रे, मोहित वालदे, अभिनव बघेल, हिमांशु शर्मा, सचिन पाटने, दुखवा मरार, मनीष बघेल, नासिर खोखर, देवश्री साहू, विजयंत पटेल, आयुष शर्मा, शिशिर कांत कसार, हिमांशु शर्मा, आदित्य नारंग, विमल यादव, रवी कोरिया सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।