बारिश के बीच धाकड़ समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

* बारिश के बीच धाकड़ समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस…
* बिरिंगपाल में ध्वजारोहण के साथ पौधरोपण, शिक्षा और सामाजिक एकता का दिया संदेश…

बारिश के बीच धाकड़ समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

जगदलपुर(मनोज ठाकुर)। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धाकड़ समाज कल्याण समिति जिला बस्तर के तत्वावधान में बिरिंगपाल स्थित सामाजिक भवन निर्माण स्थल पर स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुबह से हो रही झमाझम बारिश भी समाजजनों के उत्साह और देशभक्ति को कम नहीं कर सकी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं धाकड़ समाज के पूर्व क्षेत्र अध्यक्ष बिरिंगपाल हेम सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की स्वतंत्रता वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने समाजजनों से बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने, समाज में एकता बनाए रखने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

बारिश के बीच किया पौधरोपण
बारिश के बीच धाकड़ समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवसकार्यक्रम के दौरान सामाजिक भवन निर्माण स्थल पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दर्जनों पौधे लगाए। बारिश के बीच हुए पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समाजजनों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और भविष्य में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

समारोह में धाकड़ समाज कल्याण समिति जिला बस्तर के क्षेत्र अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। खराब मौसम के बावजूद समाजजनों की मौजूदगी ने सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया।

समारोह के माध्यम से धाकड़ समाज ने शिक्षा, एकता, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश दिया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।