
तेलंगाना : तेलंगाना बीजेपी के नेता ने सोमवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही पुलिस ने बताया की सरलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य गनानेंद्र प्रसाद ,को उनके निजी सहायक ने पेंटहाउस के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। उनके आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक अज्ञात है।
वही पुलिस अधिकारियों को जांच के दौरान मृतक नेता का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने यह भी बताया कि बीजेपी नेता एक दुर्घटना का शिकार हो गया था जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। बता दे की सोमवार की सुबह बीजेपी नेता गनानेंद्र प्रसाद ने अपने पीए से कहा कि वह उसे परेशान न करें, क्योंकि वह सोने जा रहा है।

इधर कुछ समय के बाद में जब पीए नाश्ता देने के लिए कमरे में गया और दरवाजा खटखटाया तो कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद पीए ने खिड़की के शीशे तोड़ दिए, तब उन्होंने गनानेंद्र प्रसाद को कमरे में पंखे से लटके हुआ देखा। वही परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।








