विश्व शांति के लिए जरूरी है केंद्र में भाजपा की सरकार – मोरध्वज देवांगन

राजनांदगांव : भाजपा के युवा व कद्दावर नेता मोरजध्वज देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था है। यह प्रबुद्ध वर्ग अच्छी तरह से जानती है। पिछले 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार होने से देश की राजनीतिक की स्थिरता बनी रहकर समस्याओं का निदान भी हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कूटनीतिक प्रयासों से कश्मीर समस्या का काफी हद तक निदान हो गया है वहीं चीन और पाकिस्तान से निपटने मजबूत रक्षा तैयारी हुई है। देश की गरीब जनता को आगामी 5 साल तक के लिए निशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था मोदी सरकार ने कर ली है। हर वर्ग को खुश करने के लिए उनके प्रयास प्रसंसनीय है। विश्व व्यापी कोरोना महामारी के दौरान देश में अन्य देशों के मुकाबले मृत्यु कम हुई है। वही टीका कारण से करोड़ों की जान बची है। विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे की रणनीति बन चुकी है। यह रणनीति तभी सफल हो पाएगी जब केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बैठेगी। इसके लिए जनता की जिम्मेदारियां बढ़ गई है। कि वह उन्हें दोबारा चुने।

श्री देवांगन ने आगे कहा कि राजनंदगांव लोक सभा सीट से प्रखर राष्ट्रवादी नेता सांसद संतोष पांडे को लगातार दूसरी बार टिकट देकर पार्टी आलाकमान उनकी कार्यशैली पर मोहर लगा दी है। इसका मतलब यह है कि उनके नेतृत्व में राजनंदगांव छत्तीसगढ़ सहित समूचा देश विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। राज्य के विष्णुदेव साय सरकार छत्तीसगढ़ को भी विकसित बनाने की दिशा में गंभीर दिखाई दे रही है। यह तब और आसान हो जाएगा जब केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार विराजमान होगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।