पीएम मोदी के निर्णायक कदमों से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब: भाजपा

  1. पीएम मोदी के निर्णायक कदमों से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब: भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी का कांग्रेस और इण्डी गठबंधन पर तीखा हमला, कहा— विपक्ष का मकसद समाधान नहीं, बल्कि देश में भ्रम और अराजकता फैलाना था

रायपुर।

नीट (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों और सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस समेत समूचे ‘इण्डी गठबंधन’ पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के त्वरित और ऐतिहासिक निर्णयों से विपक्ष के असल राजनीतिक चरित्र और उसके भारत विरोधी एजेंडे की पोल पूरी तरह से खुल गई है।

​युवाओं के हित में मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला

​भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ खड़ी है। सरकार ने न केवल पेपर लीक मामले की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के निर्देश दिए हैं, बल्कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर प्रावधानों वाला नया कानून तैयार किया जा रहा है।

​उन्होंने बताया कि इस कानून के तहत दोषियों को 5 से 10 साल की कड़ी सजा, कठोर जमानत शर्तें और दोषी पाए जाने पर संबंधित कोचिंग संस्थानों को स्थायी रूप से बंद करने जैसे कड़े कदम शामिल हैं। सरकार के इस सकारात्मक और ठोस रुख पर भरोसा जताते हुए सोनम वांगचुक ने भी केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त कर दिया है।

​छात्रों के नाम पर राजनीति कर रहा विपक्ष

​देवेन्द्र तिवारी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष का मकसद कभी भी छात्रों को न्याय दिलाना या उनकी समस्याओं का समाधान करना था ही नहीं। विपक्ष केवल छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहता था।

​उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार ने समस्या के स्थायी और ठोस समाधान के लिए कठोर कदम उठाए, तो विपक्ष का असली चेहरा देश के सामने आ गया। विपक्ष केवल देश में असंतोष, भ्रम और अराजकता की आग भड़काना चाहता था, लेकिन देश के समझदार युवा सब देख और समझ रहे हैं।

​दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा

​भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार देश के हर होनहार छात्र के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। देश की जनता और युवा भली-भांति जानते हैं कि कौन उनके भविष्य को संवारने का काम कर रहा है और कौन सिर्फ राजनीति चमकाने में जुटा है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।