Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बड़ी खबर : बांग्लादेशी और घुसपैठियों की तलाशी के लिए राज्य के सभी 33 जिले में STF का हुआ गठन

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी और रोहिंगियाओं की तलाशी के लिए प्रदेश में वृहद स्तर पर स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) का गठन किया गया है। स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) का गठन कर एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में एएसपी ममता देवांगन, कवर्धा में पुष्पेंद्र सिंह बघेल, दुर्ग में सत्यप्रकाश तिवारी जैसे अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यही नहीं नक्सल प्रभावित जिलों में भी घुसपैठियों की तलाश करने के लिए टीम का गठन किया गया है।

राज्य के राजनांदगांव में सबसे बड़ी टीम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) की सबसे बड़ी टीम राजनांदगाव जिले के लिए बनाई गई है। यहां एएसपी राहुल देव शर्मा को प्रभारी बनाया गया है, राहुल देव शर्मा के साथ टीम में 4 डीएसपी और 16 स्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को रखा गया है। बताया जा रहा है कि, जिले से बांग्लादेशी घुसपैठ के कई मामले उजागर हो चुके हैं।

5 जून को पहली बैठक

टीम की पहली और महत्वपूर्ण बैठक 5 जून को राजधानी रायपुर में रखी गई है। वहीं इस बैठक में अधिकारियों को केंद्र सरकार के निर्देशों और कार्रवाई से अवगत कराया जायेगा। जिले में किस तरह से घुसपैठियों की तलाशी की जानी है इसकी चर्चा की जाएगी। जिसके साथ ही जिला पुलिस बल के साथ टास्क फ़ोर्स का समन्वय कैसे होगा ? इस पर भी बातचीत की जाएगी ।

एडीजी इंटेलिजेंस का बयान

एडीजी इंटेलिजेंस अमित कुमार का कहना है कि, केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को जो निर्देश दिए गए हैं उसपर प्रभाव पूर्ण तरीके से काम किया जा रहा है। वहीं देशभर में अवैध प्रवासियों की जांच पड़ताल के निर्देश मिले थे, छत्तीसगढ़ राज्य को भी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से निर्देश प्राप्त हुए है, जिले में घुसपैठियों की तलाश तेजी से जारी है। वहीं पुलिस ने कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। इसी कड़ी में राज्य के सभी 33 जिलों में स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) का गठन किया गया है।

Exit mobile version