भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रदेश में चर्चा के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 7 एवं 8 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ ददौरा स्थगित हो गया है । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है । ऐसे में प्रदेश के नागरिकों के बीच यह जानना स्वाभाविक है कि दौरे की नई तारीख कब तक होगी और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर कब विस्तृत चर्चा होगी ।
मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन सीधे नागरिक के मतदान के अधिकार से जुड़ा विषय है इसलिए SIR की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता स्पष्ट नियम और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा जरूरी है । नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावों और आपत्तियों के निराकरण की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे किसी भी पात्र नागरिक को अनजाने में अपने मताधिकार से वंचित न होना पड़े । साथ ही राजनीतिक दलों और आम नागरिकों को प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची पर लोगों का भरोसा सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए सरकार और निर्वाचन आयोग से अपेक्षा है कि SIR से जुड़े सभी सवालों का स्पष्ट और सार्वजनिक रूप से जवाब दिया जाए तथा छत्तीसगढ़ के प्रस्तावित दौरे की नई तारीख शीघ्र घोषित की जाए । पारदर्शी प्रक्रिया पर्याप्त सूचना और नागरिकों को अपनी आपत्ति रखने का अवसर ही इस पूरी कवायद को विश्वासपूर्ण बन सकता है ।






