शासकीय प्राथमिक शाला कौही में एक और नवाचार – “गोंठ बात”
गोठ बात के पहली माई पहुना बनी कक्षा पांचवी के बेटी -वीणा देवांगन
बच्चों में अभिव्यक्ति कौशल के विकास के लिए 1 अक्टूबर से शुरू हुआ पहला साक्षात्कार
कौही। शासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा संकल्प के रूप में मनाए जाने के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला कौही में कक्षा पांचवी की बेटी वीणा देवांगन ने तहसील स्तरीय आयोजन जामगांव आर में भाषण- “मेरे सपनों के भारत” में प्रशंसनीय प्रस्तुतीकरण की थी।

जिसे आगे बढ़ाते हुए 1अक्टूबर को शासकीय प्राथमिक शाला कौही में प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे (शिक्षादूत) द्वारा नवचार के रूप में बच्चों में अभिव्यक्ति कौशल विकास के क्रम में – प्रथम “गोठ बात” का शुभारंभ बेटी वीणा देवांगन को माई पहुना बनाकर उनके साक्षात्कार के माध्यम से – “मेरे सपनों के भारत” विषय पर विचार जाने गए।
आप भी सुनिए- “गोठ बात” में माई पहुना- वीणा देवांगन के साथ- “मेरे सपनों के भारत”






