पार्षद निधि से बस्तर के विद्यालय को मिला आधुनिक साउंड सिस्टम, खुशी का माहौल

* पार्षद निधि से बस्तर के विद्यालय को मिला आधुनिक साउंड सिस्टम, खुशी का माहौल…

मनोज ठाकुर/बस्तर ;  नगर पंचायत बस्तर के वार्ड पार्षद समीर मिश्रा द्वारा अपनी पार्षद निधि से स्थानीय जनपद प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय बस्तर को आधुनिक साउंड सिस्टम उपलब्ध कराया गया है। Zebronics कंपनी के इस ध्वनि विस्तारक यंत्र से अब विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, राष्ट्रीय पर्वों एवं दैनिक प्रार्थना सभा के संचालन में सुविधा होगी।

अब “पीएम आवास” के हितग्राहियों को मिलेगा “बेटी की शादी” पर “नि:शुल्क” गैस कनेक्शन

विद्यालय प्रशासन के अनुसार उपकरण मिलने से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी। समाचार मिलने के उपरांत विद्यालय परिसर सहित स्थानीय जन समुदाय में प्रसन्नता का वातावरण है।

राय सिंह ने अपनाया नैनो डीएपी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक सूर्य प्रकाश मिश्रा ने शाला विकास समिति एवं समस्त विद्यालय परिवार की ओर से पार्षद समीर मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालय के उन्नयन हेतु जनप्रतिनिधियों का इस प्रकार का सहयोग प्रेरणादायी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यालय को उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।