पाटन ब्लाक में आने वाले गांव अमेरी में आज सरपंच पद के लिये उपचुनाव हुआ ।
जंहा प्रभारी सरपंच रहे बलराम ठाकुर ने विजय होकर पूर्ण रूप से सरपंच बने ।
आप को बता दे कि श्री ठाकुर अपने गांव ग्राम पंचायत अमेरी में बतौर प्रभारी सरपंच के रूप में जनता के सेवा कर सफल कार्यकाल पूर्ण कर चुके है ।
इस लिये ग्रामीणों ने पुनः पूर्ण रूप से सरपंच बना कर बलराम ठाकुर के ऊपर भरोसा जताया है ।
श्री ठाकुर ने अपने मतदाता का आभार व्यक्त किया है जिसके आर्शीवाद से आज ग्राम का प्रथम नागरिक बना है ।
उन्होंने ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करने की बात कही है ।




