ग्राम बटरेल में 4000 पौधों का वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी ज़िम्मेदारी- प्रणव शर्मा
दक्षिण पाटन: पाटन क्षेत्र के ग्राम बटरेल में आज वन विभाग के तत्वावधान में एक वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत ग्राम में कुल 4000 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह
कार्यक्रम के अंतर्गत नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन जैसे छायादार वृक्षों के साथ-साथ आम, जामुन, कटहल जैसे फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन विभाग के सभापति प्रणव शर्मा ने की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनपद सदस्य अजय साहू एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती ऐमन भेष आठे, भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नारद साहू उपस्थित रहे।
वन विभाग से रेंजर कुलदीप साहू, डिप्टी रेंजर डी. पी. वर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इस पौधारोपण अभियान में शामिल हुए।
श्रीमती कल्पना साहू और प्रणव शर्मा ने कहा कि “ऐसे पौधारोपण अभियान ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य की गारंटी हैं। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर पौधे लगाए और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।





