आत्मानंद चौक से खोरपा तक 11 मीटर चौड़ा हो सड़क, मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन-व्यपारी संघ पाटन

आत्मानंद चौक से खोरपा तक 11 मीटर चौड़ा हो सड़क, व्यपारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन, चौड़ीकरण होने से चकाचक दिखेगी सड़क

पाटन। पाटन नगर व्यपारी संघ के पदाधिकारियों ने आज स्वामी आत्मानंद चौक से पुराना बाजार होते हुए खोरपा रोड तक चौड़ीकरण की मांग को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप को ज्ञापन सौंपा।

नगर व्ययपारी संघ के अध्यक्ष हर्ष भाले के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन में कहा कि सड़क 11 मीटर चौड़ी बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इससे सड़क की भी सुंदरता बढ़ेगी ।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि पाटन के विकास में सड़क का भी काफी योगदान है।

पाटन नगर में वैसे तो सभी तरफ सड़के चौड़ी हो रही है ।बस एकमात्र सड़क है जो पाटन का प्रमुख केंद्र में है और वह है स्वामी आत्मानंद चौक से लेकर पुराना बाजार चौक होते हुवे खोरपा तक है।

इस सड़क का चौड़ीकरण हो जाने से पाटन की सुंदरता और बढ़ जाएगी। व्यापारियों ने मांग की है कि सड़क का चौड़ीकरण 11 मीटर ही किया जाए जिससे कि लोगों को भी आने जाने में सुविधा हो।

ज्ञापन सामने आने में प्रमुख रूप से हर्ष भाले,हेमन्त देवांगन , श्रीकांत देवांगन, संजय नायक, विजय शर्मा, मुकेश देवांगन,पवन देवांगन, पंकज देवांगन,मिलन देवांगन, त्रिलोक भाले, कृष्णा देवांगन सहित अन्य शामिल है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।