“रूप नहीं, गुण को देखें” जिले के विद्यालयों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

* जिले के विभिन्न विद्यालयों में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान…
* “रूप नहीं, गुण को देखें” अभियान के तहत बच्चों को पढ़ाई का कोना बनाने हेतु किया जा रहा प्रेरित…

राजनांदगांव: राजनांदगांव जिला प्रशासन, यूनिसेफ तथा सर्वहितम, अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के संयुक्त तत्वावधान में एवं यूनिसेफ एलाइंस के सदस्य श्री विनोद टेम्बुकर के नेतृत्व में, यूनिसेफ युवोदय राजनांदगांव के स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत *“किशोरों में शारीरिक आत्मविश्वास – दिखावे से अधिक रुचि”, सकारात्मक पालन-पोषण, किशोरों के आत्मविश्वास एवं पोषण, साझा जिम्मेदारी तथा बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत बाल विवाह रोकथाम संबंधी जागरूकता संदेशों पर आधारित नुक्कड़ नाटक* एवं सार्वजनिक संवाद कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम राजनांदगांव जिले के विकासखंड राजनांदगांव एवं डोंगरगांव की 30 ग्राम पंचायतों तथा उनके अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। चयनित ग्राम पंचायतों में पाररीकला, सुंदरा, ठाकुरटोला, सोमनी, मनकी, तोरणकट्टा, ईरा, सांकरा, ठेकवा, फरहद, बैगाटोला, परमालकसा, गठूला, तिलई, खैरझीठी, भेड़ीकला, बघेरा, सलोनी, परसबोर्ड, रेंगाकटेरा, डीलापहारी, रिवागहन, जंगलपुर, अर्जुनी, रुद्गांव, आरी, अमलीडीह, भानपुरी एवं तुमड़ीबोड़ शामिल हैं।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंचों, स्कूल शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिससे आयोजन अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

यह जागरूकता अभियान जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार 3 फरवरी से प्रारंभ होकर चयनित ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में निरंतर संचालित किया जा रहा है।

नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली प्रदर्शन हिना साहू, योगिता कुंबले, नंदनी वर्मा, सोनाली, तुलेश्वरी, संगीता, दिव्या, रुचिका, विनीता, नमिता, चांदनी, भानुप्रताप, खिलेंद्र, नारायण, आकाश, लोकेश, दुर्गेश, डोमेंद्र एवं भागीरथी द्वारा किया गया। उनके सशक्त अभिनय ने जागरूकता प्रसार एवं कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह अभियान न केवल किशोरों में आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बन रहा है, बल्कि समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जागरूक करने की दिशा में भी सार्थक पहल सिद्ध हो रहा है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।