लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया गड्ढ़ामुक्त सड़क अभियान ?

5 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से पैच रिपेयर कार्य : लक्ष्य निर्धारित

गरियाबंद। लोक निर्माण विभाग गरियाबंद द्वारा बरसात के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा बताया जा रहा है कि जिले के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर बी.टी.पैच रिपेयर कार्य प्रगति पर है।

विभागीय जानकारी के अनुसार मानसून के दौरान जिले के क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची तैयार कर मरम्मत हेतु लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इस राशि से जिले के प्रमुख मार्गों पर गड्ढ़ामुक्त सड़क अभियान के तहत पैच रिपेयर कार्य किया जा रहा है।

विभाग ने 31 दिसम्बर 2025 तक सभी चिन्हांकित सड़कों की मरम्मत पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह ने बताया कि विभाग के इंजीनियरों की निगरानी में गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जा रहा है। जिससे सड़कें गड्ढ़ामुक्त होने के अलावा नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और यातायात में सुधार आयेगा, साथ ही लोगों का समय भी बचेगा।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।