श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रिपोर्ट अनमोल कुमार खगड़िया।

प्रसिद्ध समाजसेवी, नवल किशोर सिंह के स्वर्गवास पर गोगरी प्रखण्ड के वोराला ग्रामपंचायत वार्ड नम्बर – 01 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय नवल बाबू के सामाजिक जीवन और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। आगत अतिथियों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र, विजय कुमार, अभय कुमार और अजय कुमार ने वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार ब्रह्मण भोज का भी आयोजन किया। साथ ही दरिद्र नारायणों को भी श्रद्धा पूर्वक भोज कराया।
सामाजिक उत्थान के सचिव, अंकेश कुमार ने बताया कि इनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुँची है। इनके कृतित्व को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने उनके आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।