धमधा : बेटा-बहू की विवाद को सुलझाने गए पिता की हत्या कर दी। धमधा थाना पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि, मुसाफिर दास मारकंडे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम राहटादाह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24 मई के रात्रि करीब 10 बजे प्रार्थी का बडे़ पिता जी धरमपाल मारकंडे अपने घर में खाना खाकर आराम कर रहे थे।
तभी उसका लड़का शंकरदास मारकंडे अपनी पत्नी लीला मारकंडे के साथ वाद विवाद कर रहा था। धमरपाल मारकंडे अपने लड़के शंकर मारकंडे को लड़ाई झगड़ा करने से मना किया तो लड़का शंकर तू मुझे समझाने वाला कौन होता हैं कहते हुए ईंट को सिर में मार दिया जिससे धरमपाल मारकंडे के सिर एवं बायां आंख के पास चोंट आया था। जिसका जिला अस्पताल दुर्ग में उपचार के दौरान मौत हो गया।

थाना में अपराध क्रमांक 57/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया । और आरोपी पुत्र शंकरदास मारकंडे को पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग में भेजा दिया गया।
- यह भी पढ़े :- 8 को रायपुर में “पत्रकारिता गौरव सम्मान” प्रदेश भर के 100 पत्रकारों का होगा सम्मान
- यह भी पढ़े :- हाइटेंशन करेंट तार से बस टकराई, 20 लोगों को लगा करंट, 3 लड़ रहे जिंदगी से जंग !
- यह भी पढ़े :- अवैध गुटखा-सुपारी फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, प्रशासन ने मारी रेड, 52 हजार किलो माल जब्त




