कोरबा : जिले के टीपी नगर स्थित आरकेटीसी कंपनी में बुधवार के दिन सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। इस मामले में काशी नगर दिनेश कुमार बरेठ (31) एक ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक की वेल्डिंग कर रहा था। टैंक में बचे डीजल में वेल्डिंग की चिंगारी पड़ने से अचानक एक ब्लास्ट हो गया। जिससे युवक के हाथ में गंभीर चोट आई है। इस हादसे में दिनेश गंभीर रूप से झुलस गया है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास की दुकानों के कर्मचारी और राहगीर मदद के लिए वहां पहुंचे।
यह भी पढ़े :- मवेशी बेचने निकले 2 युवकों कि लात-घूंसे से की पिटाई, जानिए पूरा मामला !
घायल युवक को पहले पिकअप वाहन से हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। रास्ते में वाहन खराब हो जाने पर ऑटो रिक्शा से जिला मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बाहर रेफर कर दिया। जानकारों का यह कहना है कि ब्लास्ट इतना तेज था कि अगर आसपास और लोग होते तो बड़ा हादसा हो सजता था।
यह भी पढ़े :- खूंखार तेंदुए ने किया एक युवक पर हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
जिला हॉस्पिटल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने यह बताया कि घायल का बयान दर्ज किया गया है। हाथ में गंभीर चोट के कारण उनके दाएं पैर से अंगूठा निशान लिया गया है। इस हादसे में वेल्डर की लापरवाही और कंपनी प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। टैंक को वेल्डिंग से पहले डीजल से खाली नहीं किया गया था,जिससे कारण यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़े :- मिक्सर मशीन में दबने से चालक की हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला !




