शाहरुख खान पर केस, रायपुर कोर्ट में FIR पर सुनवाई जारी, जानिए पुरा मामला !

रायपुर : राजधानी रायपुर के सिविल कोर्ट में (SRK) शाहरुख खान के खिलाफ केस दर्ज हुई है। उस पर सुनवाई को कोर्ट ने मंजूर दे दी थी। आज 29 मार्च को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। वकील के अनुसार, इस सुनवाई के लिए कोर्ट की तरफ से शाहरुख खान और कई अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों को नोटिस भी जारी हुआ है। पहले पक्ष का कहना यह है कि रायपुर के कोर्ट में करीब 12 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। देखना होगा कि प्रतिवादी की तरफ से जवाब देने के लिए कौन आ रहा है। संभावना यह है कि शाहरुख खान और अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों की तरफ से उनके वकील कोर्ट में जवाब रखेंगे। इस मामले में वादी के वकील का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, टेलीविजन समेत कई जगह बड़ी कंपनियां भ्रामक विज्ञापन दिखा रही है। जिससे कि देशभर में यूथ और अन्य पर प्रभाव पड़ रहा है। यह कंपनियां बड़े सेलिब्रिटी का सहारा लेती है। जिस वजह से ये अर्ज़ी लगाई गई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।