CGPSC के पूर्व चेयरमैन की भांजी के यहां CBI का छापा, श्रम अधिकारी पद पर हुआ है चयन

महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य में सीबीआई ने CGPSC घोटाले मामले की जांच तेज कर दी है। आज CBI की टीम ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग और महासमुंद जिले में ताबड़तोड़ रेड मारा है। CBI की टीम ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की भांजी सुनीता जोशी के मायके महासमुंद जिले के ग्राम हरदी में दबिश दी है।

CBI ने इन पर दर्ज की है FIR

जांच एजेंसी सीबीआई ने CGPSC में गड़बड़ी मामले में तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जेके ध्रुव और अन्य के खिलाफ कथित FIR दर्ज की है। जिन पर भाई-भतीजावाद और अपने अयोग्य बेटी, बेटों, रिश्तेदारों और परिचितों को जिला कलेक्टर, डिप्टी एसपी के बड़े पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए मेरिट सूची में डालने का आरोप है।

सुनीता जोशी के घर सुबह से CBI की जांच चल रही है। आपको बता दें कि, वर्ष 2023 में सुनीता जोशी का चयन श्रम पदाधिकारी के पद पर चयन हुआ था। जिसके पहले वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ थी। सीबीआई की टीम पिथौरा से लगभग 6 किलोमीटर दूर सुनीता जोशी के मायके हरदी गांव पहुंचकर CGPSC घोटाले की जांच कर रही है ।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।