विधवा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : चांपा के घोघरानाला में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। और संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। बुजुर्ग महिला पाला बाई, पति की मौत के बाद अकेली रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेत कर हत्या करने की बात सामने आई है।

चांपा थाने टीआई मनीष परिहार ने कहा कि बुजुर्ग महिला के पड़ोसी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग महिला खाट पर लेटी हुई है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी। उन्होंने आगे बताया कि बुजुर्ग महिला पाला बाई, पति की मौत के बाद अकेली रहती थी। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।