छत्तीसगढ़ जल प्रबंधन एवं अनुसंधान समिति के सदस्यों ने मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जी से किया मुलाकात
रायपुर : 21अक्टूबर को छत्तीसगढ़ जल प्रबंधन एवं अनुसंधान समिति के सदस्यों द्वारा कृषि पंचायत, ग्रामीण विकास एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जी से सौजन्य मुलाकात किया गया। स बीच समिति के अध्यक्ष श्री विपिन दुबे जी एवं सभी सदस्यों द्वारा मंत्री जी के समक्ष पूरे छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण के विषय व इनसे जुड़े सभी मुद्दों को लेकर विस्त्रित चर्चा की गई।
इस पर मंत्री जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि आने वाले समय मे सरकार की जो भी योजना जल संरक्षण नीति या फिर इससे जुड़ी किसी भी विषय मे होती है तो उसमें हमारे प्रदेश के सभी पंजीकृत भुजलविदों का योगदान लिया जाएगा व जरूरत पड़ने पर उन सभी भुजलविदों को समम्मिलित किया जाएगा ताकि आने वाले समय मे किसी प्रकार के कोई भी परेशानी का सामना हमारे प्रदेश के जनता को उठाना न पड़े।आज पंजीकृत भुजलविदों द्वारा पूरे प्रदेश में जो भी कार्य किये जा रहे है वी सराहनीय है और आगे भी आपसे मार्गदर्शन लिए जाने की बात मंत्री जी के द्वारा की गई।
इस बीच समिति के मार्गदर्शको में रंजीत कुमार डे,योगेश भावे, बिमान मुखर्जी,वीरेंद्र गिरी गोस्वामी जी के द्वारा मंत्री जी को अवगत कराया गया की आज पूरे प्रदेश में जितने भी भुजलविद है उनके कार्यों को देखते हुए उनको रोजगार दिलाना भी विशेष तथ्य है, ताकि प्रदेश व्यापी समस्या का हल भी हो सके और सभी भुजलविदों का उनके अनुभव के आधार पर कार्य की सुलभता हाशिल हो सके।
मंत्री जी के विशेष चर्चा व भेट मुलाकात के बीच मुख्य रूप से सचिव संतोष कुमार बिशेन, सह – सचिव भुपेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष मोनेश पांडे,सुरेश कुमार,तुलेश्वर साहू,घनश्याम वर्मा, राधारमण साहू,संजय दे, युगल शर्मा, नरेश व समिति के सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




