मुख्यमंत्री के सोच के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल को बढावा /अशोक साहू

जोन सतरीय छ ग ओलंपिक तेलीगुंडरा जोन का शुभारंभ मंगलवार को तेलीगुंडरा के मैदान में हुआ।

रानीतराई/ जोन स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक शुभारंभ के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, अधक्षता दुर्गा कमलेश नेताम जिला पंचायत सदस्य, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन,मनीष पटेल सरपंच ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा, डा के के साहू जोन प्रभारी,भोजेंद्र साहू,चित्रसेन साहू,पोषण साहू ,राजीव युवा मितान के अध्यक्ष राजाराम साहू के आतिथ्य में हुआ।

जोन सतरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में आठ तेलीगुंडरा,खमहरिया, पंदर , कसही, गुजरा,बेलोदी, सेमरी,दरबारमोखली ग्राम पंचायत के खिलाड़ी अपनी खेल का प्रदर्शन कर रहे है।

मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री के सोच के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल को बढावा देने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर राज्य तक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ के खेल को पूरे देश में पहचान बनायेंगे। सभापति दिनेश साहू ने कहा की गिल्ली डंडा, भंवरा, गेड़ी बाटी आदि का जो खेल जो विलुप्त हो चुका था उसे पुनः खेल में शामिल कर प्रदेश के मुखिया ने परम्परागत खेल को जीवित रखा है।

राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष राजाराम साहू,श्रवण निर्मलकर, किरण साहू,सतीश ठाकुर,शशिकांत पटेल,महेश यादव,किशोर साहू ड्रोन पटेल,महेंद्र साहू, नवीन साहू,सुमन साहू सचिव, टेमन ठाकुर,अजय ठाकुर, चंद्रभान देवांगन कोषाध्यक्ष ,हीरा यादव ,पुरषोत्तम निर्मलकर ,डिकेश्वर साहू,यशोदा साहू ,भोजेश्वरी पटेल,वर्षा पटेल,गीतांजलि देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

निर्णायक के रूप में संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर, शिक्षक दानेश्वर वर्मा,अजय सेन, खिलेंद्र साहू, खिलेंद्र चंद्राकर,अशोक ओझा,लेखराम वर्मा, नोख सिंह चंद्राकर,उर्वशी देशमुख,ममता सोनी,स्वेता शर्मा,प्रतिमा दुबे, अंजू रत्नाकर पी टी आई निर्णायक की भूमिक का निर्वाहन किया। संकुल समन्वयक जैनेन्द्र गंजीर ने बताया की इस खेल में 0 से 18,18से 40 और 40 से ऊपर उम्र के महिला,पुरुष कुल 14 प्रकार के छत्तीसगढ़ी लोक खेल में भाग ले रहे है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।