राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन बचेली में /दुर्ग सासंद हुए सामिल

दुर्ग/ क्रीड़ा भारती एवं एनएमडीसी बचेली के द्वारा नगर में पहली बार राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन मंगल भवन बचेली में किया गया।

इस अवसर पर माननीय सांसद श्री विजय बघेल जी दुर्ग लोकसभा एवं प्रदेश अध्यक्ष भारोत्तोलन संघ छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता एवं श्री प्रणम कुमार मजूमदार बचेली परियोजना प्रमुख के मुख्य अतिथ्य में उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ, मंच पर सांसद महोदय को स्मृति चिन्ह और साल भेंट कर सम्मानित किया।

आपने अध्यक्षता और उद्बोधन में माननीय विजय बघेल जी ने बचेली नगर मे इस भव्य आयोजन व सुचारू व्यवस्था पर आयोजक समिति की प्रशंसा की और यह प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन कराने हेतु अपने इच्छा जाहिर की माननीय सांसद जी के कर कमलों द्वारा जूनियर, सब जूनियर, एवं सीनियर वर्ग के विजेता महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का मेडल एवं प्रशासित पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किए।

सांसद जी ने दंतेवाड़ा जिला भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों के इस आयोजन हेतु अपना आशीर्वाद दिए और इसकी सराहना कर सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किए सांसद जी की सौम्यता और सादगी ने बचेली नगर वासियों का दिल जीत लिया

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।