रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में मानसून की विदाई आज से शुरु हो गई है। दरअसल मानसून की पूर्ण विदाई में दो से तीन दिन का समय और लग सकता है। सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ से मॉनसून पूर्ण रुप से 15 अक्टूबर तक विदा हो जाता है, लेकिन इस बार इसमें देरी देखने को मिल रही है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग से मॉनसून लगभग विदाई हो चुकी है। बता दे की आने वाले दिनों में रायपुर, दुर्ग संभाग होते हुए बस्तर संभाग से लगभग विदा हो जाएगा। वैज्ञानिकों कहा की मॉनसून जब तक पूर्ण रुप से विदा नहीं हो जाता है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में लगातार हल्की बारीश का सिलसिला जारी रहेगा। इस बिच पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी से नमी के छत्तीसगढ़ में अभी भी मौजूद रहने के कारण बारिश की स्थिति बन रही।




