रानीतराई में आज स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया

रानीतराई:  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में आज स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया।जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं शामिल थी। विद्यालय के शिक्षिकाओं के द्वारा बाल सदन का गठन किया गया। एवं शाला में हाथ धुलाई गतिविधि का आयोजन किया गया ।जिसमें बाल सदन के द्वारा भोजन के पूर्व साबुन से हाथ धोने की गतिविधि पर चर्चा की गई।

शाला के शिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन छात्राओं को भोजन ग्रहण करने के पूर्व एवं पश्चात साबुन से हाथ धोने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही छात्रों के द्वारा साबुन से हाथ धोने के सही तरीके को प्रायोगिक रूप से बताया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा छात्राओं को निरंतर हाथ धोने की आदत स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ललित ठाकुर, व्याख्याता राकेश सिंह ठाकुर, श्रीमती लीना बंछोर, श्रीमती मीना पासी, श्रीमती संध्या वर्मा, श्रीमती नीरजा सचदेव, श्रीमती सोनालिका महतो, सुश्री पूजा ठाकुर, श्रीमती ज्ञाता मेश्राम, श्रीमती संगीता चंद्राकर,गौरव देवांगन नृपाल सिंह वर्मा, श्यामलाल चक्रधारी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।