वृक्षारोपण एवं मॉडल प्रदर्शन
चरोदा: नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अंतर्गत आने वाले शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हारी में वृक्षारोपण तथा विज्ञान,गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमित दीक्षित जी प्रधानाचार्य पारसमणी चंद्राकर, खिन्नी लाल वर्मा, डोमार सिंह यादव, अश्वनी कुमार प्रधान, रोहित ध्रुव, शशिकांत धीवर, श्रीमती आशा कश्यप, श्रीमती रमा देवांगन, श्रीमती कोमल जी और अश्वनी देशलहरे जी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि अमित दीक्षित जी ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन कर सराहना किया।
आपको बता दें की पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सुंदर सुंदर मॉडल बनाकर अपने प्रतिभा का परिचय दिया है।





