आदर्श ग्राम कौही में 9 अक्टूबर को होगा छत्तीसगढ़ी ओलंपिक्स का आयोजन

रानीतराई: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम पंचायत कौही में 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी ओलंपिक्स का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब के तत्वधान में किया जा रहा है ।

जहां गिल्ली डंडा, विट्ठल,  संखली ,लंगडी दौड़, कबड्डी, खो खो, रस्साकशी ,बाटी कंचा , बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी, दौड़, भंवरा ,100 मीटर दौड़ ,लंबी कूद खेलों का आयोजन होगा ।

जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खेल में भाग लेंगे ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती मनोरमा टीकरिहा एवं राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वह अपना स्थान सुरक्षित करावे और इस सुनहरा अवसर का लाभ लें। उक्त जानकारी छात्र नेता आयुष टिकरिहा ने दी है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।