पाहंदा (आ) के दशहरा मैदान में बहुत हर्ष उल्लास के साथ विजयदशमी मनाया गया

अम्लेश्वर: पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पहंदा (आ)में  सभी युवा साथियो का व सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के सभी सदस्यों के तत्वधान में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया गया जहां प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सरपंच मोहन साहू उप सरपंच सुरेंद्र साहू सेक्टर प्रभारी भरत वर्मा ग्राम पंचायत के पंच गन एवं समस्त ग्रामवासी गांव के वरिष्ठ नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रामलीला मंचन का कार्यक्रम देखा और सत्य पर असत्य की विजय को दशहरा उत्सव के रावण दहन के रूप में मनाया गया ।

वही गांव के युवा उपसरपंच सुरेंद्र साहू ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा मैदान में रामलीला का मंचन हुआ और बुराई का अंत करते हुए रावण का पुतला दहन किया गया रावण का दहन कर हम अपने आपके बुराइयों को भी दहन करते हैं और लोगों से भी अपील की की अपने बुराई का भी अंत इस विजयदशमी में लोगों को करना चाहिए।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।