पाटन के इस ग्राम पंचायत में हो रहा है बालिकाओं द्वारा रामलीला एवं रावण पुतला दहन महोत्सव

               बड़ी खबर पाटन से

रानीतराई: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तर्रा जो कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है जहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इस ग्राम पंचायत में बालिकाओं की टीम रामलीला का मंचन करते हैं अभिनय करते हैं जो अपने आप में काबिले तारीफ है और इस आयोजन को देखने के लिए ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित हुए हैं।

बालिकाओं द्वारा राम, लक्ष्मण ,भरत ,शत्रुघ्न ,सीता माई ,हनुमान जी महाराज से लेकर के सभी अभिनय करते हैं। वही रावण की भूमिका भी एक युवती ही करती है कुंभकरण, मेघनाथ और  रावण सेना गांव की बालिका ही रहती है जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ग्राम पंचायत तर्रा के रामलीला और रावण का पुतला दहन महोत्सव बहुत प्रचलित है इस तरह का आयोजन और कहीं देखने और सुनने को अभी तक नहीं मिला है यह पाटन ब्लॉक का बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसे आज कवरेज करने के लिए छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ के संपादक संतोष देवांगन एवं रिपोर्टर करन साहू उपस्थित हुए हैं जिसे हम अपने चैनल के माध्यम से आपको दिखाएंगे ।

वही ग्राम पंचायत के युवा सरपंच डॉक्टर योगेश चंद्राकर ने समस्त ग्राम वासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहां है कि रामलीला का मंचन बालिकाओं द्वारा करना हमारे गांव के लिए गर्व की बात है बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा प्रयास हमेशा रहता है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।