✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट
गरियाबंद : गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोहरापदर के शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर के छात्र -छात्राओं ने दो दिवसीय कोविड़ टीकाकरण शिविर का किया आयोजन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना/रेड क्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम पूर्ण हुआ।

जिसमें लगभग 50 छात्र छात्राओं व स्टॉफ को वैक्सिन लगाया गया इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डा. टी एस सोनवानी (प्राचार्य) कार्यक्रम अधिकारी फाल्गुन सिंग नागेश एवम समस्त महाविधालीन कर्मचारी उपस्थित थे ! उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी श्री खुलेश्वर कोमा (RHO) श्रीमती भुनेश्वरी साहू (RHO/M) श्री टिकेश्वर (RHO/A) कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा! महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक NSS के लीडर्स बालकृष्ण दुर्गा चंचल कुमार मांझी ठाकुर पाथर ‘ कु. नेहा कश्यप . गौतम यादव. पूर्वचंद यादव . महेश सोनवानी. कविता सिन्हा. सीमा सिन्हा आदि छात्र छात्राओं उपस्थित थे!




