पाटन: विधानसभा पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेमरी में प्रशासन तुहर द्वार के तहत ग्रामीण सचिवालय में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जहां जनपद पंचायत पाटन के जनपद सदस्य मधु वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती ज्योति वर्मा, सचिव, सरपंच प्रतिनिधि गलाव वर्मा सहित पंचगन रोजगार सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मितानिन उपस्थित रहे।





