रायपुर : VIP मूवमेंट में परेशानी होने से 2 होटलों को सील किया गया है । नगर पालिका निगम की टीम ने सीलबंद की कार्रवाई की । होटल के सामने भारी भीड़ होने के कारण यात्रीगण परेशान होते थे और यातायात बाधित होता था ।
अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि फ़ूडहर चौक स्थित ग्वाला होटल और साहू होटल को सील कर दिया गया है। आस पास के दुकानों को नोटिस दे दिया गया है । उन्होंने कहा कि Vip वीआइपी मूवमेंट के साथ एयरपोर्ट आने जाने वाले लोगो को दिक़्क़त होती थी । होटल के सामने ज्यादा मात्रा में भीड़ होने के कारण यात्री परेशान होते थे । यातायात बाधित होता था ।




