रायपुर : 2022 रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आखिरी दो नॉकआउट मैच परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दे की 27 सितंबर को श्रीलंका-बांग्लादेश और इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा। 27 और 28 सितंबर को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। और 1 अक्टूबर को फाइनल मैच होगा। सुरक्षा के लिए होटल से लेकर स्टेडियम तक 1500 से ज्यादा जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
23 से पुलिस की ड्यूटी
अधिकारीगण 23 सितंबर से रायपुर पहुंच जाएंगे। सरगुजा आईजी अजय यादव को मैच के दौरान सुरक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया। उनके साथ चार डीआईजी रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं अन्य शहरों से एडिशनल एसपी, डीएसपी, टीआई सहित एक हजार जवानों को ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। स्टेडियम की तीन लेयर में सुरक्षा रहेगी। मैदान के भीतर सादी वर्दी में जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
26 तक सभी खिलाड़ी रायपुर आ जाएंगे
खिलाड़ियों का रायपुर आना 25 सितंबर से शुरू हो जाएगा। और 26 सितंबर तक श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रायपुर आ जाएंगे। उन्हें नवा रायपुर स्थित मेफेयर होटल में ठहराया जाएगा। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खिलाड़ियों के लिए होटल बुक रहेगा। होटल के भीतर भी सादी वर्दी में पुलिस वाले तैनात रहेंगे।
आने-जाने के लिए स्पेशल लग्जरी
आपको बता दे की खिलाड़ियों के आने-जाने के लिए स्पेशल लग्जरी बस बुलाई गई है। और बस के भीतर कड़ी सुरक्षा रहेगी। हर बस में डीएसपी या एएसपी रैंक के अधिकारी रहेंगे। होटल से लेकर स्टेडियम तक सड़क पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। कई रास्ते ब्लॉक किए जाएंगे। परसदा स्टेडियम में पहले भी मैच में ड्यूटी कर चुके अनुभवी अधिकारियों को बुलाया गया है।




