रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शराब से भरी मेटाडोर वाहन पलट गई। यह घटना सिलतरा वेयर हाउस से डूमरतराई शराब दुकान के लिए निकली गाड़ी के साथ हो गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह सड़क हादसा टाटीबंध के पास अचानक गाड़ी का टायर फटने से हुआ है। टायर फटने से शराब से भरी मेटाडोर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में सिम्बा ब्रांड की शराब थी। बटवाइजर और खजुराहो की 400 पेटी बियर भी थी। ये पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।




