अमलीपदर क्षेत्र ग्राम झरगांव तेतलपारा के जय मां ठाकुरानी नवयुवक गणेश समिति ने बाजे गाजे के साथ किया गणपति बप्पा का विसर्जन

✍️मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर ग्राम पंचायत झरगांव तेतलपारा में भगवान गणेश की विदाई गाजे बाजे के साथ की गई। गणेश चतुर्थी का पर्व हर वर्ष गांव में बड़ी उत्साह से मनाया जाता है। भगवान गणेश की 11 दिनों तक गांव में एक युवक महिला पुरुषों के द्वारा पूजा पाठ किया जाता है।गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरया कुछ ऐसे ही उद्घोष से शनिवार देर शाम को झरगांव तेतलपारा की सड़के गूंजती रही। जिसको देखो वहीं अपने आराध्य गणपति को सबसे शानदार विधाई देना चाहते थे। हर तरफ रंग और फूलों की बरसात हो रही थी । भगवान श्री गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाश्ते झूमते नजर आये इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गुलाल भी लगाया । भगवान श्री गणेश प्रतिमाआ को स्थापित स्थान से निकाल कर गांव के मुख्य मार्गो गलियों से होकर भक्तों द्वारा विश्व शांति संघ सनी शक्ति पीठ स्थान खजूर तालाब में विसर्जन किया गया । मा ठाकुरानी नवयुवक गणेश समिति से जुड़े प्रतिनिधि सत्यवान ध्रुव, खिरसिंधु नागेश, अनूप पटेल, कुंजबिहारी नागेश, इन्द्र कुमार यादव, नागेश पटेल, धुर्योधन नागेश, भीमसेन नागेश, डेविट यादव, प्रवीण पटेल, लंबोधार नागेश, सर्विंद नागेश,आदित्य यादव, शैलेंद्र कुमार नागेश, महादेव पटेल, सुभाष नायक, माखनलाल नागेश, देवानंद नागेश, जीवन लाल पटेल, डिंगलेश्वर नागेश, पदमालोचन नागेश, श्रीधर यादव, टिकनेश्वर यादव, मनोहर नागेश, हेमनारायण पटेल, उपस्थित रहे

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।