✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
अमलीपदर-छ•ग•मानव अधिकार जेजेएफ (JJF) मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने ग्रामीणों को प्रेरित किया टीकाकरण के लिए
अमलीपदर ,मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अमलीपदर में टीकाकरण महाअभियान को लेकर के छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण के मैनपुर ब्लॉक के अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी के द्वारा लोगों को टीकाकरण के फायदे एवं उचित समय में टीकाकरण हेतु लोगों को समझाया एवं सभी को बढ़-चढ़कर के वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जिससे लोगों ने इस महा अभियान में बढ़-चढ़कर के आगे आए एवं 70 व्यक्तियों ने मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन के माध्यम से टीका लगवाया एवं इस मौके पर कृष्ण कुमार त्रिपाठी जी ने बताया कि आने वाले समय हमारे लिए सुरक्षित हो हम सुरक्षित तो हमारा परिवार सुरक्षित एवं कोरोना महामारी से लड़ने हेतु कवच का काम करने वाला टीकाकरण सभी को लगाना अनिवार्य है क्योंकि शासन प्रशासन द्वारा टीकाकरण मुफ्त में समस्त नागरिकों को उचित समय में लगाने का आवाहन किया गया है किंतु कुछ क्षेत्रों में अफवाहों के चलते हुए लोग टीकाकरण से एक कदम पीछे हटा रहे थे और टीकाकरण क्षेत्र में लोग रुचि नहीं दिखा रहे थे इसको देखते हुए मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन आगे आए और लोगों को समझाया टीकाकरण के बारे में जानकारी दिया गया एवं इसके फायदे बताएगा जिसको जानकर के नागरिक टीकाकरण के लिए आगे अपना कदम बढ़ाए और सभी ने वैक्सीनेशन करवाया उक्त कार्यक्रम में समस्त ग्राम वासी जिन्होंने टिका लगवाया एवं अस्पताल स्टाफ कर्मचारी एवं मितानिन उपस्थित हुए




