राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का नपा अध्यक्ष ग़फ़्फ़ु मेमन ने किया भव्य स्वागत

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद–बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ भाजयुमो के हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजेस्वी सूर्या का आज राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट में गरियाबंद जिले के भाजयुमो कार्यकर्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने गुलदस्ता भेट कर उनसे शिष्टाचार भेंट की ओर रायपुर आगमन पर उनका अभिनंदन किया।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ भाजयुमो की आव्हान पर आज बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में एक बड़े प्रदर्शन का आयोजन किया गया है इसमें प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचे हुए हैं करीब एक लाख की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा इस कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद से भी बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के साथ रायपुर पहुंचे हुए है। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का भाजयुमो ने एयरपोर्ट में जोशीला स्वागत किया।गरियाबंद से नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई की।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मेमन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में आज भाजयुमो राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। यह प्रदर्शन ऐतिहासिक होने के साथ ही हर मोर्चे में फेल हो चुकी राज्य की कांग्रेस सरकार को उसकी खिसकती जमीन के हकीकत का भी अहसास कराएगा। मेमन ने कहा की रोजगार और बेरोजगारी भत्ते को लेकर प्रदेश के युवाओं में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश हैं।

कांग्रेस सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। जिसके चलते अब प्रदेश के युवाओं का मोह राज्य सरकार से भंग हो गया। अपना आक्रोश जताने प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में युवक पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार राजधानी रायपुर में किसी सरकार के खिलाफ इतना बड़ा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। निश्चित ही भाजयुमो का प्रदर्शन राज्य की विफल कांग्रेस सरकार से सत्ता उखाड़ फेंकने की नीव रखेगा

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।