युवक ने जानें क्यों और किस लिए पेड़ पर लटकर दी जान जानें क्या है माजरा

✍️ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

गरियाबंद : जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है, मामला 5 अगस्त शुक्रवार को एक छात्र की लाश पेड़ पर लटकते हुए मिली, प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र कॉलेज जाने के लिए बाइक पर रायपुर से अभनपुर निकला था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था, चरवाहे पशुओं को लेकर जंगल से लौट रहे थे तभी उन्हें पेड़ पर शव को लटकते दिखा, इसकी सुचना पुलिस को दी गयी।

युवक का शव बाबाकूपि जंगल के पास फांसी से लटका हुआ मिला। इस पर चरवाहों ने वहां से थोड़ी दूर पर क्रिकेट खेलने आए लड़कों को इसकी जानकारी दी, बात गांव में फैली और सरपंच को पता चला तो वहां से पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव नीचे उतरवाया और उसकी शिनाख्त करवाई।

युवक रायपुर के चंडी बेलर का रहने वाला नंद किशोर साहू उम्र 22 बताया जा रहा है, वह अभनपुर के हीरा लाल कॉलेज में ग्रेजुएशन का छात्र था, रोज की तरह नंद किशोर शुक्रवार को भी बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा. इसके बाद से परिजन उसे तलाश रहे थे, परिजनों ने पुलिस को बताया कि नंद किशोर पढ़ने मे बहुत तेज़ था. हंसी-खुशी रहता था. उसका किसी से विवाद भी नहीं था।

छात्र ने खुदकुशी की है अथवा हत्या कर लटकाया गया है, इसके लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।