मुचबाहाल हाई स्कूल में 302 छात्र-छात्राओं की भविष्य हुई अंधकार सुध लेने वाला कोई भी नहीं

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद

गरियाबंद-जिला मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र ग्राम मुचबहाल के हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा व्यवस्था बहुत ज्यादा प्रभावित हो गया है.. स्कूल में पढ़ाई करने वाले 9वी 10वी11वीं और 12वीं के 302 छात्र-छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था की कमान मात्र दो शिक्षकों के कंधे है.. ज्ञात हो कि यहां पदस्थ दो शिक्षक को प्रतिनियुक्ति के तौर पर गरियाबंद के स्वामी आत्मानंद स्कूल में भेजा गया है.. वहीं दो शिक्षकों के प्रतिनियुक्ति में जाने पर मात्र दो शिक्षकों के भरोसे शाला का संचालन किया जा रहा है… वहीं शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने पर शाला विकास समिति और पालकगण भी बहुत ज्यादा नाराज हो गए है.. ऐसे में सोमवार को शाला विकास समिति के साथ ही पालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर से मुलाक़ात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाकर ज्ञापन सौंपा है.. ज्ञापन में ग्रामीणों ने जिक्र किया है कि परीक्षा अवधि में रहने के बाद भी यहां की एक शिक्षिका को आत्मानंद स्कूल गरियाबंद में प्रतिनियुक्ति में भेजा गया है.. जो कि गलत है..वहीं शिक्षक की व्यवस्था किये जाने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को भी बार-बार अवगत करवाया गया.. लेकिन उन्होंने भी उचित कदम नहीं उठाया.. ज्ञापन सौंपने पहुँचे शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टंकेश्वर,तानसिंह मांझी,दुल्लुराम, नरसिंग,मुचबाहल के सरपंच और अन्य ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में साफ कर दिया है कि यदि मुचबाहाल के हायर सेकंडरी स्कूल में दो दिनों के भीतर दो और शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की जाती है.. तो छात्र-छात्राओं के साथ ही पालकगण और शाला विकास समिति के पदाधिकारी और मुचबाहाल के ग्रामीणों द्वारा माहुलकोट के पास एन एच 130 के पास चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा..

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया कि ग्रामीणों की मांग जायज है.. लेकिन शिक्षकों की व्यवस्था करने का अधिकार मुझे नहीं है.. इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारी को जानकारी दूंगा.. जल्द ही वहां के लिए शिक्षकों की व्यवस्था की जायेगी…

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।