छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट
गरियाबंद ,,छुरा ब्लॉक ग्राम मुंडागांव विडंबना आदिवासी बहुल्य क्षेत्र होने के बाद भी आदिवासी वृद्ध महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर वृद्ध आदिवासी महिला जिसका जानकारी अनुसार पंचायत में पीएम आवास योजना के तहत लिस्ट में नाम है लेकिन वृद्ध आदिवासी महिला की घर की स्थिति को देखते हुए आवास मिल जाना चाहिए था लेकिन शासन से अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया हैं बरसात के दिनों मे झोपड़ी से पानी टपकते रहते है जिससे उसकी झोपड़ी में पुरा पानी भर जाते हैं झोपड़ी में पानी भरने से वृद्ध माताजी भीगते हुए रहने पर मजबूर हैं।
आपको बता दे की वृध्द माता जी का झोपड़ी पुरी तरह जर्जर हो गया जिससें वृध्द महिला के साथ कभी भी बड़ी घटना घट सकती हैं. वृद्ध माता जी अपने लिए भोजन नहीं पका पाती हैं वृद्ध महिला को पडोसियों द्वारा कोई भोजन दे देते हैं तो खा लेती और किसी दिन कोई भी भोजन नहीं देते तो वृद्ध माताजी को भूखा हि रहना पडता हैं वृद्ध माताजी के पास न ही कुछ खरीदने के लिए पैसा है न ही रहने लिए ढंग का घर हैं इनके बैक खाता मे पेंशन तो आते है,मगर अपनी खाता से पैसा नहीं निकाल पाती हैं क्योंकि कही आ जा नहीं सकती (बैंक जाने में वे असमर्थ है।
दया बाई दीवान इतनी बुरी दयनिय दशा के साथ अपनी जीवन जी रही हैं उसके बाद भी ग्राम का प्रमुख उनका न खबर ले रहे हैं और न ही शासन उसकी सुध ले रहे है चुनाव को आते ही उसी गरीब कि कुटिया में दो वोट मांगने के लिए सभी प्रत्याशी जायेंगे। लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद कभी भी उस गरीब कि कुटिया को देखने भी नहीं जायेंगे तो हालचाल कहा से जानेगें।
इनको अभी तक शासन द्वारा आर्थिक सहायता नहीं पहुंचा ऐसी वृद्धजनों के लिए शासन रहने और देखरेख करने की सुविधा देनी चाहिए इस पर गंभीरता दिखाते हुए जय मां शीतला ब्लड ग्रुप के सदस्यों ने मुलाकात करने पहुंचे ग्राम पंचायत मुड़ागाँव। जिसमें वृद्ध श्रीमति दया बाई दिवान ने समाजसेवियो को अपनी दनिया दशा को बताते हुए शासन प्रशासन से मदद के लिए गुहार लगाई है कि उसकी समस्या का निदान करने की तथा समाजसेवियो द्वारा शासन प्रशासन से वृद्धजनों की सहयोग करने कि अपील की साथ ही जो वृद्ध महिला या पुरुष है,जो बैंक नहीं जा सकते, उसे शासन घर पहुंच कर सेवा व पेंशन देने की मांग की है इस बीच गांव के सम्माननीय बुजुर्ग श्री फिरंता साहू जी, नंदकुमार सिन्हा, मदन दिवान, तोमर दिवान, लोभन, लोकनाथ, मो. दिलकश, लोकसाय, रोशन समाजसेवी मनोज पटेल रेखराम ध्रुव आदि की उपस्थिति में सम्मान किया गया।




